Posts

Showing posts from March, 2020

कोरोना डायरी 22 मार्च 2020

कोरोना की विश्वव्यापि दहशत को धता बताते हुए, हमलोग मोदीजी की कॉल पर अपने सरकारी आवास की छत पर थाली और ताली पीट कर खुद को जिम्मेदार नागरिक और जिम्मेदार सरकारी सेवक समझ कर गौरान्वित और खुश हो रहे थे। तभी खबर वायरल हुई कि पूरे बिहार को लॉक डाउन कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिले लॉक डाउन किये जा चुके है। यात्री ट्रेनें पहले ही बंद हो चुकी थी। लॉक डाउन शब्द कुछ दिनों से रोज सुन पढ़ रहे थे और सदोष अवरोध और सदोष परिरोध (Wrongful Restraint & Wrongful Confinement) की जानकारी लॉ स्कूल (BHU में Law Faculty को Law School कहते है) के दिनों से थी। लेकिन कसम से एक झटके में कॉन्सेप्ट क्लियर हो गया कि लॉक डाउन क्या चीज़ होती है और क्यों भारतीय दंड संहिता में सदोष अवरोध और सदोष परिरोध को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। परिवार और अपने गाँव-देश से लगाव का अंदाज़ा ऐसे ही वक्त होता है जब आप उनसे दूर होते है। बनारसी तबियत ऐसी बंदिशों में और कुलांचे मारती है। फ़िलवक्त, तमाम बेचैनी को परे हटाकर मन को शान्त रखकर ही अपने व्यक्तिगत और सेवा धर्म का निर्वहन किया जा सकता है। न्यायालय में अवकाश घोषित नही है प...

एक पाती, पिंजड़े से : कोरोना वायरस लॉक-डाउन

एक विषाणु ने मानव समाज की गति का पहिया थाम लिया है। बहुआयामी चुनौती आज समाज के सामने खड़ी है। हर तरफ अस्थिरता और भय का वातावरण व्याप्त है। मनुष्यता की परीक्षा की घड़ी है और मन...