Posts

Showing posts from June, 2023

मैं तुझको याद करता हूं।

गुजरते रास्तों मे गुजरे वक्त की तलाश करता मैं, बातों के बिखरे मोतियों को यादों में चुनता हूं। मैं तुझको याद करता हूं।। तुझसे अजनबी होने का भरता स्वांग मैं, तेरा होना अपने साथ में महसूस करता हूं। मैं तुझको याद करता हूं।। जमाने से तुमसे रूबरू न हो सका हूं मैं, तेरी हर अदा और नाज़ को सीने में रखता हूं। मैं तुझको याद करता हूं।। सामने आने पर नजरअंदाज करता मैं, दूर रहकर तुझको हरपल  याद करता हूं। मैं तुझसे प्यार करता हूं।। ---- प्रियदर्शी प्रतीक 28.06.2023 बक्सर