फ्लश टैंक का पानी
फ्लश टैंक में पानी की कीमत --------- हम लोग रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत कुछ करते रहते हैं। बहुत सामानों का उपयोग करते हैं। लेकिन अक्सर हम यह नहीं समझ पाते कि उनकी कीमत क्या है! जब तक कि उनका अभाव सामने ना आ जाए। ऐसी ही एक चीज है जो एक नजर में बहुत ही तुच्छ समझ में आएगी लोगों को। लेकिन उसका महत्व तब समझ में आता है जब वह ना हो। वह है इंग्लिश मॉडल के टॉयलेट में फ्लश टैंक का पानी। आम तौर पर लोगों की आदत रहती है कि स्वच्छता का ध्यान रखते हुए, पूरा फ्लश टैंक खाली कर देते हैं। जरूरत के हिसाब को ध्यान में नहीं रखते। ऐसी आदत मुझे भी रही। मुझे इसकी कीमत समझ में आई अपने ट्रेनिंग अकैडमी की 2 दिन की ट्रेनिंग के दौरान। जैसा आम तौर पर होता है, ट्रेनिंग में पहुंचते ही रूम में जाने पर यह समझ में आया की कुछ समस्याएं हैं जैसे एयर कंडीशन काम नहीं कर रहा, रिमोट नहीं है, तौलिया साफ नहीं है और फ्लश टैंक काम नहीं कर रहा। इस संबंध में जो साथी अधिकारियों से चर्चा की गई तो यह बात सामने आई कि AC तो वैसे ही बहुत वर्षों से काम नहीं कर रहा है। अब तक तो आपको आदत पड़ जानी चाहिए थी। ये तो आपकी गलती हैं कि आप इसके लिए त...