Posts

Showing posts from April, 2023

प्रधानमंत्री उद्बोधन: सिविल सर्विस डे 2023

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सर्विसेज डे पर अपने जो विचार सबके सामने रखें, वह उत्कृष्ट हैं। सिविल सेवकों के काम और उनकी परिस्थितियों को बखूबी समझने वाला व्यक्ति ही ऐसे विचार रख सकता है। मेरा ध्यान जिस बात ने आकृष्ट किया वह थी सरकारी सेवकों का आह्वान इस प्रकार से किया जाना की "देश ने आपको मौका दिया है"। यह अपने आप में एक अनूठी बात है। अभी तक हम लोग जिन भावनाओं से मानसिकता से रूबरू होते रहे हैं, उसमें राज्य या संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला व्यक्ति यह समझता रहा है कि उसने पद प्राप्त किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है की संघ या राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं अत्यंत दुष्कर होती हैं जिनमें सफलता पाना, एक कठिन तपस्या के पूरी होने के समान होता है। जो भी व्यक्ति वह सफलता पाता है उसे अपने श्रम पर गर्व करने का अधिकार तो मिलना ही चाहिए। परंतु उसके अंदर यह भावना अवश्य होनी चाहिए कि उसे एक मौका दिया गया है जो इस देश के किसी अन्य व्यक्ति को भी दिया जा सकता था। साथ ही व्यक्ति जिस देश समाज में रहते हुए उत्तरोत्तर सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है वह देश - समाज से कुछ न क...