प्रकाश शाश्वत है या अंधकार
प्रकाश श्रेष्ठ है या अंधकार
हम प्रकाश में बैठकर
आंखें बंद करके
अंतर के गहन अंधकार में गोता लगाते हैं
लेकिन मन में
कहीं न कहीं
अंतर से ही
प्रकाश किरण
फूट आने की
लगी रहती है आशा
इसलिए श्रेष्ठ और शाश्वत तो है प्रकाश
प्रकाश जीवन है, मरण अंधकार
पर
प्रकाश का महत्व तभी है
जब सघन हो अंधकार।

Comments

Popular posts from this blog

भीड़ चीखती और भीड़ चिल्लाती जाती

Budhha: Some thoughts on his Sculpture at Sanchi

Ecstasy of Blissfulness: Sadhguru