ऐसा दौर नही होगा।
गुजरे लम्हों की हो आमद
तेरे जिक्र के बिना
ऐसा दौर नही होगा।
दिल के घाव रिसने लगे
तेरी याद के बिना
ऐसा दौर नही होगा।
चेहरे पे मुस्कान हो अप्रतिम
तू दिल में न खिलखिलाये
ऐसा दौर नही होगा।
जिंदगी की राह चल पड़े
तुझको लिए बग़ैर
ऐसा दौर नही होगा।
Comments